Basti news: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, विकास कार्यों में नहीं होगी लापरवाही: मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव

Purvanchal Junctionnews
0
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, विकास कार्यों में नहीं होगी लापरवाही: मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव


बस्ती। 05 अगस्त 2026
: बस्ती मंडल के नवनियुक्त मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण करते ही स्पष्ट कर दिया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

लखनऊ में पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक के पद से स्थानांतरित होकर बस्ती पहुंचे मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव का सर्किट हाउस में पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर जनपदों में चल रहे विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से फील्ड में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और जनता की शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।

मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन ही उनकी कार्यशैली की पहचान होगा। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज तिवारी, अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार, उमाकांत तिवारी, राजेश यादव, वैयक्तिक सहायक बजरंगबली पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default