News: “शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते”: सम्मान समारोह में शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई

“शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते”: सम्मान समारोह में शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई


बस्ती। विकास क्षेत्र परशुरामपुर के बीआरसी परिसर में सोमवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग और शिक्षक उपस्थित रहे।



समारोह के मुख्य अतिथि, कप्तानगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि शिक्षक समाज के पथप्रदर्शक होते हैं और वे कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, क्योंकि वे अपने अनुभव से नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हैं।

विशिष्ट अतिथि, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय ने भी शिक्षकों की भूमिका को सराहते हुए कहा कि समाज निर्माण में उनकी भूमिका कभी समाप्त नहीं होती।

कार्यक्रम में कुल नौ शिक्षक और तीन शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों में लाल कमलेन्द्र पाण्डेय, नसीरुद्दीन, तुलसीराम वर्मा, रामविलास पाण्डेय, श्रीमती कमलेश पाण्डेय, रमापति तिवारी, सुभाष चंद्र मौर्य, मिथिलेश सिंह और भीमसेन सिंह शामिल रहे। वहीं शिक्षामित्रों में राम अभिलाष, पारसनाथ सैनी और राम मोहन पाल को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक विभागीय सेवा से भले ही मुक्त हो गए हों, लेकिन वे अपने कनिष्ठ साथियों को निरंतर मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को प्रेस क्लब में बैठक के बाद मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें सभी शिक्षकों से भाग लेने की अपील की गई है।

जिलाध्यक्ष ने कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी को पूर्णकालिक ब्लॉक अध्यक्ष घोषित करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य करेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द दुबे ने कहा कि टीईटी समेत विभिन्न मुद्दों पर शिक्षकों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं, जिनमें दिवाकर सिंह, त्रिलोकी नाथ, विनोद यादव, गंगा प्रसाद कनौजिया, राजेश कुमार, सुनील पाण्डेय, राजीव कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार वर्मा, विजय कनौजिया, रविंद्रनाथ, गौरव कुमार, वैभव, ललेंद्र, अर्जुन भारती, अभिराम, अरविंद पाण्डेय, राजेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र पाण्डेय, रिचा शुक्ला, सुखराज गुप्ता, संतोष पाण्डेय, अश्वनी सिंह, देवेंद्र तिवारी, विनय मिश्रा, अखिलेश तिवारी, पंच बहादुर यादव, प्रतिभा देवी, गीता शुक्ला, शालिनी उपाध्याय, शोभावती, शारदा देवी, रेणु देवी, मीरा सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post