“परिश्रम से निखरती है छात्राओं की प्रतिभा”: कस्तूरबा विद्यालय में विदाई समारोह, छात्राओं को दी गई शुभकामनाएं
बस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रामनगर में सोमवार को कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर बड़कऊ वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एआरपी राहुल उपाध्याय द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि बड़कऊ वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल परिश्रम और लगन की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से ही प्रतिभा निखरती है और सफलता के नए आयाम स्थापित होते हैं। उन्होंने छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की वार्डेन कंचन सिंह ने भावुक होकर छात्राओं को विदाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं—संस्कृति, अनीता, चंदा, अनुष्का, कौशल्या, प्रतिमा, कमलावती, महक, आकांक्षा, बंदना, रोमा, छाया, नेहा, सोनम आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं स्टाफ—नीरज, पूजा, गुड़िया रानी, मिथिलेश, शशिलता, महेंद्र कुमार, राजू उपाध्याय, दिलीप कुमार, निहारिका सिंह, प्रतिभा सिंह, रेनू वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
