आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया नगर पंचायत बनकटी, पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना
बनकटी ( बस्ती) 17 सितंबर 2026: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आदर्श नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर-2 चंद्र नगर मथौली में ‘आशीर्वाद का दीया’ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा 310 बस्ती सदर के भावी प्रत्याशी इं० अरविंद पाल एवं डायरेक्टर श्रीमती अरुणा सिंह पाल के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बस्ती के पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
इस अवसर पर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर प्रकाशमान हो उठा। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।जाने की जानकारी भी सामने आई है। प्रधानमंत्री ने स्वयं इस पहल के प्रति लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर आशीर्वाद उन्हें भारत की सेवा और अधिक समर्पण के साथ करने का संबल देता है।
पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। आज उनके जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की है। दीप की यह ज्योति सेवा और संकल्प का प्रतीक है।
वरिष्ठ भाजपा नेता इं० अरविंद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भाव हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। क्षेत्रवासियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। हम सभी मिलकर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से विवेकानंद शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद्र पांडेय, बाबूराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय उर्फ पवन, अभिमन्यु पाल, सत्येंद्र सिंह भोलू, जगदम्बा शुक्ला भाजपा कार्यकर्ता में पदाधिकारी मौजूद रहे।

