Basti news: किशोरी लाल बने जेल विजिटर

Purvanchal Junctionnews
0


किशोरी लाल बने जेल विजिटर, कारागार व्यवस्था में सुधार को लेकर जताई प्रतिबद्धता...... 

बस्ती। 22 सितंबर 2026: जिला मजिस्ट्रेट ने रविदास सेवा संस्थान के अध्यक्ष किशोरी लाल को जेल विजिटर नामित किया है। सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त किशोरी लाल लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए समाजसेवा में योगदान दे रहे हैं।

जेल विजिटर नामित किए जाने के बाद किशोरी लाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को नियमानुसार समुचित सुविधाएं उपलब्ध हों और उनकी समस्याओं का उचित स्तर पर समाधान हो, इसके लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कारागार व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सुझाव एवं प्रयास किए जाएंगे। किशोरी लाल के जेल विजिटर नामित होने पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default