Basti news: पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी' : आयुक्त अखिलेश सिंह....

Purvanchal Junctionnews
0

पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी' : आयुक्त अखिलेश सिंह.... 

बस्ती। 12 जुलाई 2026: आयुक्त कार्यालय, बस्ती मंडल परिसर में रविवार को आयुक्त अखिलेश सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित भविष्य का संदेश दिया।

इस अवसर पर आयुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य की मजबूत नींव है।

आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रोपित पौधों की अगले पांच से छह वर्षों तक नियमित देखभाल, सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी तथा डीएफओ डॉ. शिरीन ने भी पौधरोपण किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी/न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, व्यक्तिगत सहायक बजरंग बली पाण्डेय, नाजिर अनुपम चौधरी, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश रसाल, शलभ श्रीवास्तव, अमित कुमार उपाध्याय, संदीप यादव, पवन यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव, आफताब अहमद, शमीम अहमद, सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default