Basti news: भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर कबीर दास पार्क में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित.....

Purvanchal Junctionnews
0

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर कबीर दास पार्क में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित..... 



बस्ती। 12 जुलाई। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर संतकबीर दास तिराहा स्थित कबीर दास पार्क में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पार्क भारत विकास परिषद द्वारा सुंदरीकरण एवं संरक्षण के लिए गोद लिया गया है।

कार्यक्रम का संयोजन वशिष्ठ शाखा के अध्यक्ष डॉ. एस.पी. भारती, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता, प्रांतीय गतिविधि संयोजक (संस्कार) आशीष कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बस्ती के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छता अभियान चलाकर पार्क की साफ-सफाई की तथा संतकबीर दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. डी.के.गुप्ता ने कहा कि परिषद केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, संस्कार और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर भी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

वशिष्ठ शाखा के अध्यक्ष डॉ. एस.पी.भारती ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित संगठन है। परिषद द्वारा सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ समाजहित के विभिन्न कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते हैं।

मुख्य अतिथि अंकुर वर्मा ने भारत विकास परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरण का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने परिषद के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रांतीय गतिविधि संयोजक (संस्कार) आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत विकास परिषद का मूल मंत्र "स्वस्थ भारत, समर्थ भारत एवं संस्कृत भारत" है। स्थापना दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम हरित भारत और स्वच्छ भारत के संकल्प को भी सशक्त करता है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कबीर दास पार्क के संयोजक राकेश कुमार मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, अरविंद कुमार निषाद, उमंग शुक्ला, अनिल कुमार पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, अन्नू गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव सहित भारत विकास परिषद के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default