Basti news:सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार का उद्घाटन

Purvanchal Junctionnews
0

सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार का उद्घाटन..... 

अब सरदार पटेल चौक के नाम से मिलेगी पटेल चौक को नई पहचान - संजय चौधरी...... 

बस्ती। 09 जुलाई। पटेल चौराहे से हर्दिया मार्ग पर भारत रत्न  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में निर्मित स्मृति द्वार का गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके आदर्श और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को सरदार पटेल के महान व्यक्तित्व और उनके योगदान की याद दिलाता रहेगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अब तक पटेल चौक के नाम से प्रसिद्ध यह स्थान आगे ‘सरदार पटेल चौक’ के नाम से जाना जाएगा।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, ऐश्वर्य राज सिंह, आलोक रंजन वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, सतीश सोनकर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह, विनय चौधरी, प्रदीप चौधरी, अखिलेश चौधरी विक्की, कृष्ण चंद्र गुप्ता, इंद्रेश चौधरी, अवनीश चौधरी, राहुल पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश चौधरी, जगनारायण चौधरी, मनीष राना के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default