Basti news:जेन-जेड की भागीदारी" अभियान के तहत बनकटी में युवाओं से रूबरू हुए ई. अरविंद पाल

Purvanchal Junctionnews
0


भारत 2047: जेन-जेड की भागीदारी" अभियान के तहत बनकटी में युवाओं से रूबरू हुए इं. अरविंद पाल, विकसित भारत के संकल्प पर किया संवाद

नकटी, बस्ती। 29 जुलाई 2026: नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या-9 गांधी नगर (बनकटी बाजार) स्थित एच.आर. उपाध्याय इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत 2047" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से "भारत 2047: जेन-जेड की भागीदारी" अभियान के अंतर्गत "माई फ्रेंड जेन-जेड कैंपस कनेक्ट" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए छात्र-छात्राओं एवं युवा साथियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने युवाओं के विचारों, सपनों, नवाचार, तकनीकी क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की जेन-जेड केवल भारत का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और आधुनिक सोच को सही दिशा एवं सकारात्मक मार्गदर्शन मिले, तो विकसित भारत का लक्ष्य निश्चित रूप से साकार होगा।
इं. अरविंद पाल ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और जागरूक नागरिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से विकसित भारत@2047 के संकल्प को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में एच.आर. उपाध्याय इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री प्रमोद उपाध्याय, मनोनित सभासद श्री विवेकानंद शुक्ला, श्री प्रेम शंकर पाण्डेय, श्री सतीश चौधरी, श्री विनोद चौधरी, दाऊद भाई, श्री मिथलेश सिंह, श्री पवन पाल, श्री अतुल पाल सहित बड़ी संख्या में सम्मानित प्रबुद्धजन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default