Basti news:पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह.....

Purvanchal Junctionnews
0
दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मेधावी छात्रों का सम्मान, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने बढ़ाया उत्साह..... 


बस्ती। 29 जुलाई 2026
: दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा 10 एवं 12 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी रहे। उन्होंने मेधावी छात्रों को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी एवं विद्यालय प्रबंधक जे.पी. सिंह का तिलक लगाकर, स्वागत गीत के साथ भव्य अभिनंदन से हुआ। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक जे.पी. सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना की मनोहारी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियाँ ही व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं और निरंतर प्रयास करने वाले विद्यार्थी ही सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर सुंदरम, अर्पित, अमर पटेल, उत्कर्ष, अस्तित्व, अदिति, आरिबा, प्रांजल, अंश सिंह, सोनाक्षी, शुभ, मानवी, साहिल, अमिताभ, माही, रणवीर, सौरभ, दिव्यांशी, विभाव, स्वस्ति, नवीन, शशांक, रिया, यशस्वी, ओम गुप्ता, पंकज, अमित, श्रेया, कुमकुम, गौरव, मोनिका, रिद्धिमा, मृत्युंजय एवं प्रशांत सहित कई मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की सफलता को उनके परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह, शिक्षक अनूप पांडे, दिनेश यादव, भूपेंद्र त्रिपाठी, शिवेंद्र त्रिपाठी, वंदना पांडे, हर्षिता पांडेय, सुरेंद्र चौधरी, विद्यामणि सिंह, भावेश पांडेय सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्या त्रिपाठी ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default