Basti news: चार माह में नगर पंचायत इटवा की कार्यशैली में सुधार, विकास और जनसेवा को मिली गति..

Purvanchal Junctionnews
0

चार माह में नगर पंचायत इटवा की कार्यशैली में सुधार, विकास और जनसेवा को मिली गति.. 




संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा के अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने अपने चार माह के कार्यकाल में कार्यालय की व्यवस्था, कर्मचारियों की सुविधाओं और विकास कार्यों को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। कार्यालय की साज-सज्जा, गमलों व पौधों से हरित वातावरण, आवश्यक उपकरणों और अलमारियों की व्यवस्था के साथ कर्मचारियों के पहचान पत्र बनवाए तथा ईएसआई और सैलरी बीमा जैसी सुविधाओं को लागू करवाया।


उन्होंने कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की बैठक कर समयबद्ध कार्य, जिम्मेदारियों के निर्वहन और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सभासदों के साथ वार्डों का निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान की पहल की। नगर पंचायत की सीमा को स्वागत द्वारों के माध्यम से स्पष्ट कराने के साथ मुख्य सड़कों पर पौधारोपण भी कराया।


अधिशासी अधिकारी शिव कुमार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल द्वारा निर्माण कार्यों का निरंतर स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। विकास कार्यों को गति देने के लिए अध्यक्ष और सभासदों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।


अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है और कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। शासन से प्राप्त धनराशि के अनुरूप टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने तथा अधूरे कार्यों को समय से पूरा करने के लिए द्वितीय किस्त की धनराशि की मांग भी की गई है।आईजीआरएस, आरटीआई और आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। व्यापारियों से लेकर आम नागरिकों तक की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार, विकास कार्यों की निगरानी और जनसमस्याओं के समाधान के माध्यम से नगर पंचायत इटवा में बेहतर कार्य वातावरण और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default