आप नेता सांसद संजय सिंह 8 को बस्ती में
बस्ती। 22 सितंबर 2026 : आगामी 8 अक्टूबर को हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को हरैया विधानसभा की एक बैठक बभनान रोड स्थित रोशनी गंज चौराहे पर आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दिलीप यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा ने राज्यसभा सांसद के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई और आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी । कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिये पूरी ताकत से जुट जाय।
बैठक में कुलदीप जायसवाल, पतिराम आजाद, राम सजन सूर्यवंशी, आनंद कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा, मनोज यादव, गोमती प्रसाद विश्वकर्मा, अभिषेक यादव, विकास श्रीवास्तव, तिलकराम चौहान, शाहिद अली, प्रिंस, मोहित राम, विंध्याचल, वीरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार यादव, हिमांशु तिवारी, हिमांशु यादव, शालिग्राम, जय सिंह, पवन सिंह व गुड्डू के साथ ही पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।


