Basti news: प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने किया अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास......

Purvanchal Junctionnews
0

प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने किया अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास...... 


बस्ती। 20 अगस्त 2026: गुरूवार को विकास खण्ड बनकटी के ग्राम पंचायत हर्रैया में बनकटी प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने अंत्येष्टि स्थल का विधि विधान से  शिलान्यास किया। कहा कि  यह स्थल ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता थी, इसके बन जाने पर लोगों को असुविधा नहीं होगी।  प्रमुख प्रतिनिधि और भाजपा नेता रामायण रघुनाथ सिंह ने कहा कि उनका संकल्प क्षेत्र का विकास, जन-जन की सुविधा और हर परिवार का सम्मान करना है। इसी भावना के साथ बनकटी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी है।

अंत्येष्टि स्थल शिलान्यास के मौके पर बनकटी मण्डल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, पवन , ग्राम प्रधान फरजाना, शमीम सिद्दीकी  क्षेत्र पंचायत सदस्य  बच्चूलाल राणा , ए.डी.ओ. पंचायत आशुतोष पटेल , सचिव मदन गोपाल पाण्डेय,  अशोक उपाध्याय,  रामदेव चौहान, एजाज अहमद, शमीउल्लाह के साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default