Basti news:राजेंद्र प्रसाद नगर कथरूआ में भव्य पार्क निर्माण का हुआ शुभारंभ

Purvanchal Junctionnews
0

राजेंद्र प्रसाद नगर कथरूआ में भव्य पार्क निर्माण का हुआ शुभारंभ.......


बनकटी (बस्ती)। 02 अगस्त 2026
: नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए वार्ड संख्या-11, राजेंद्र प्रसाद नगर (कथरूआ) में भव्य पार्क निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने इसे नगर पंचायत के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बैजीपुर के मुख्य यजमान राम शब्द यादव तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता इं. अरविंद पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने भूमि पूजन कर पार्क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, माताओं-बहनों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बना दिया। 

कार्यक्रम में नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि ई. अरविंद पाल ने कहा की नगर पंचायत बनकटी का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। राजेंद्र प्रसाद नगर में बनने वाला यह पार्क बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए एक सुंदर, सुरक्षित और हरित सार्वजनिक स्थल होगा। हमारी प्राथमिकता है कि नगर पंचायत का प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलें। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विकास कार्य पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से कराए जाएंगे। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के साथ हम बनकटी को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।"

क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए नगर पंचायत एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेश पाल, प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद्र पांडेय, मनोनीत सभासद प्रतिनिधि अनिल मौर्या, सभासद वशीम, विनोद यादव, बृजेश मोहन यादव, संजू चौधरी, कौशल चौधरी, बाबूराम चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, साधु शरण कनौजिया, ऋषि राज, विरेन्द्र गुप्ता, दिनेश चौधरी, सुबास शर्मा, बंटी पांडेय सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, समाजसेवी और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default