Basti news बस्ती मण्डल की पत्रकारिता रचनात्मक-डीआईजी संजीव त्यागी

Purvanchal Junctionnews
0


बस्ती मण्डल की पत्रकारिता रचनात्मक-डीआईजी संजीव त्यागी

बस्ती। सोमवार को बस्ती न्यूज टाइम्स का 11 वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब सभागार में संकल्पों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि बस्ती मण्डल की पत्रकारिता में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम, महात्मा बुद्ध, कबीर की संचेतना जुड़ी हुई है। यहां की पत्रकारिता सृजन से जुड़ी है। उन्होने इस मौके पर अनेक विभूतियों को सम्मानित किया।




विशिष्ट अतिथि पहल सोशल वेल फेयर एण्ड एजूकेशनल सोसायटी के संस्थापक मनीष मिश्रा ने कहा कि बेस से स्पेस तक ले जाने के उनके अभियान में पत्रकारिता सहभागी बने और उनकी खामियों को भी बताये जिससे उसका समाधान हो सके।  कहा कि समाज को पत्रकारिता की जरूरत सदैव रहेगी। पत्रकारों को नये तकनीकी युग में सूचनाओं, समाचारों के साथ मानवीय पक्ष को सबल बनाना होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष के  प्रतिनिधि अरविन्द पाल ने प्रेस क्लब सभागार में आयोजित ‘डिजिटल पत्रकारिता का भविष्य और चुनौतिया’ विषयक संगोष्ठी में  कहा कि जन सरोकारों से ही पत्रकारिता सबल होगी।  कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि पत्रकारिता की मजबूती के लिये योगदान दें जिससे पत्रकारिता की धार और धारा सबल हो। राना दिनेश प्रताप सिंह, रामायण सिंह ने कहा कि  पत्रकार ही हमें बताते हैं कि देश समाज में क्या हो रहा है और क्या होना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग‘ और  संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया।

संगोष्ठी में  डा. आलोक रंजन ने कहा कि समय के साथ माध्यम बदलेंगे किन्तु हमें जन सरोकारों से जुड़े रहना होगा। पत्रकार जयन्त मिश्र ने कहा कि पत्रकारों को जन सरोकारों से जुड़ना होगा। उन्हें और अधिक पारदर्शी होना होगा, समाचारों के त्वरित प्रेषण में सावधानी आवश्यक है। डा. पी.एन. द्विवेदी, पत्रकार हरीश पाल, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, डा. त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, अभयदेव शुक्ल, अशोक श्रीवास्तव, वागार्थ सांकृत्यांयन, डा. अंकित चतुर्वेदी, जे.पी. तिवारी, जगदीश शुक्ल, अनुराग श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्र, डा. शाह आलम, अशोक सम्राट, मुस्लिमा खातून आदि ने कहा कि पत्रकारिता त्याग का क्षेत्र है,  बिना सहयोग के पत्रकारिता संभव नहीं है। कहा कि डिजिटल मीडिया ने भारतीय पत्रकारिता को विश्व

व्यापी बना दिया है ऐसे में समाचारों के प्रेषण का स्तर बेहतर बनाना होगा। वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने विस्तार के साथ पत्रकारिता के  विविध रूपों पर चर्चा करते हुये कहा कि अभिव्यक्ति का माध्यम चाहे जो हो हमें विश्वसनीयता बनाये रखना होगा।

इस अवसर पर महेन्द्र तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, जीशान हैदर रिजवी,  संध्या दीक्षित, नीलम श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, एल.के. पाण्डेय, ई. वीरेन्द्र कुमार मिश्र, राकेश चर्तुवेदी, शिखा चतुर्वेदी, संजीव पाण्डेय, शानू एन्टोनी, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, अभय कुमार पाण्डेय,  राजेश कुमार चौधरी, सुष्मिता शानू,  डा. अरूणा सिंह पाल, सन्तोष सिंह,  मुस्लिमा खातून, अरूण कुमार, अमर सोनी, रितिक कुमार,  वशिष्ठ पाण्डेय, शकील खान, प्रशान्त पाण्डेय, वकील सिद्दीकी, अखिलेश यादव, तबरेज आलम, मनीष मिश्रा,  उमंग प्रताप सिंह, लवकुश सिंह ,  अनिल कुमार पाण्डेय,  मनीष कुमार, रामप्रीत वरूण, ओंकार चर्तुवेदी, सरिता त्रिपाठी, सरोज आर्य, गरिमा सिंह, वी.पी. लहरी, सरदार आशु सिंह,  प्रशान्त पाण्डेय, मो. अशरफ खां, जितेन्द्र यादव, राजेश चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, सन्तोष तिवारी, राहुल सिंह, विनय शुक्ला, जे.पी. सिंह, गोपाल त्रिपाठी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राम बाबू श्रीवास्तव, डा. हेमन्त पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ‘बिन्नू’, देवेन्द्र पाण्डेय, वृजेश सिंह मुन्ना, अजय सिंह टिकूं, के.पी. राठौर, वृजेश कुमार आर्य, राजेन्द्र उपाध्याय,  आदि को  प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन सम्पादक राजेश पाण्डेय ने किया, कहा कि जन सरोकारों पर केन्द्रित पत्रकारिता उनका लक्ष्य है। कार्यक्रम में संदीप गोयल, अनूप मिश्र, के साथ ही अनेक समाजसेवी, पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default