Basti news: जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Purvanchal Junctionnews
0

जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा... 


बस्ती। 17 जुलाई 2026: जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल परिसर में जल संरक्षण एवं भूजल बचाओ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर निबंध लेखन, कला एवं रंगोली से सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण का संदेश अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूगर्भ जल विभाग के जूनियर इंजीनियर परमानन्द तथा सीनियर असिस्टेंट आशुतोष श्रीवास्तव रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह ने कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि "जल ही जीवन है। यदि हमें अपना भविष्य सुरक्षित रखना है तो जल संरक्षण को अपनी आदत बनाना होगा। भूगर्भ में पीने योग्य जल की मात्रा एक प्रतिशत से भी कम है, इसलिए इसका उपयोग अत्यंत सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।"

प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6, 10, 11 और 12 के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं संदेश परक रंगोलियां बनाई। कला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण पर आधारित सुंदर चित्रों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया, जबकि निबंध प्रतियोगिता में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रभावशाली लेख प्रस्तुत किए गए।

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा छ: से अमृता, आराध्या, शाम्भवी, आध्या, अनन्तराज, कक्षा दस से सान्विका, अवन्तिका, प्रियंशी, स्निग्धा, सिद्धी, स्नेहा, कहकशा, शालिनी, कक्षा ग्यारह से आराध्या, रोशनी, अफ़रीन, अनुष्का, कक्षा बारह से अंशिका, प्रतिक्षा, हर्षिता, 'श्रेयांशी, शिल्पी, ज़ेबा एवं अंचल ने प्रतिभाग किया। कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों में आर्यन, गणेश, असद, अदिति, आरुषि, सादिया, हिबा, नम्रा, संस्कृति, कार्तिक, गौरी, श्रेयांश, आर्यन, आकर्ष, लक्षिता, रिशिता, राजश्री, जुनैद, देव, दिवेश, अंकित, अलीशा मुख्य रहे।

निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों में हर्ष, तौहीद, अनमोल, अदिति, विधान, अंशिका, श्रद्धा, अवन्तिका, निधि मुख्य रहे।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। निबंध (हिंदी) प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, सिमरन द्वितीय तथा रिशिता तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध (अंग्रेजी) में अंश प्रथम, जाह्नवी द्वितीय और भावना तृतीय स्थान पर रहीं। कला प्रतियोगिता में हर्ष ने प्रथम, अबादीन ने द्वितीय तथा आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12 समूह प्रथम, कक्षा 11 समूह द्वितीय तथा कक्षा 10 एवं कक्षा 6 समूह संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के राकेश, राजेश, सावित्री, प्रवीन, साकेत, पूजा, आस्था, महिमा, सुचिता, सूरज, गिरीश, पवन, सुशील, अरविन्द समेत आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default