Basti news:सीएमओ ने किया 5 दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन

Purvanchal Junctionnews
0

 सीएमओ ने किया 5 दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन... 


बस्ती। 27 जुलाई 2026
: सोमवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर और बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से 5 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उद्घाटन करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम ने कहा कि रक्तदान ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम दूसरे के जीवन रक्षा का माध्यम बनते हैं। 5 दिवसीय रक्तदान शिविर के पहल  की सराहना करते हुये सीएमओ ने कहा कि ऐसे अभियानों को और सक्रिय किये जाने की जरूरत है जिससे रक्त की कमी से किसी की जान न जाने पाये। पहले दिन 12 लोगों ने रक्तदान किया।

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने सीएमओ का स्वागत करते हुये बताया कि क्लब द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जाते हैं। शिविर में चार्टर अध्यक्ष किशन गोयल ने भी रक्तदान किया। सचिव रो. सुमिर गोयल, रो. डा. श्यामनरायन चौधरी, राम दयाल चौधरी, के साथ ही डा. पी.के.  श्रीवास्तव, विजय सिंह, आलोक चौधरी, मुकेश, शिवम मिश्रा,  विजय शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, डी.पी यादव,  विकास चौधरी, कौशल त्रिपाठी आदि ने योगदान किया।

Tags
  • Newer

    Basti news:सीएमओ ने किया 5 दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default